मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। तहसील कासिमाबाद से करीब 50 गांवों को तहसील मुहम्मदाबाद में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सोमवार 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए नंदलाल राजभर ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में इलाके से काफी संख्या में लोग शामिल होगे। धरना प्रदर्शन के दौरान संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मोहम्मदाबाद से नीतीश यादव की रिपोर्ट
