Ghazipur News:माता महाकाली मंदिर परिसर में  स्वास्थ्य शिविर व निशुल्क जांच दवा वितरण  का आयोजन 

माता महाकाली मंदिर परिसर में  स्वास्थ्य शिविर व निशुल्क जांच दवा वितरण  का आयोजन 

गाजीपुर/मोहम्दाबाद 04 अक्टूबर 2026। यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोज लिया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में मरीजों ने अपना जांच कर कर दवा ली। वाराणसी हेरीटेज के सुप्रसिद्ध डॉक्टर मेजर अजय कुमार राय ने सभी मरीजों को सकुशल आधुनिक मशीनों द्वारा कान नाक तथा गले से संबंधी रोगों का जांच कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी  दी।

दवा वितरण समाजसेविका श्रीमती मीरा राय जी के प्रयासों से किया गया। इस दौरान  कन्हैया जायसवाल,विनोद मद्धेशिया, डॉक्टर अशोक शर्मा ,सत्य प्रकाश मुकेश  लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version