लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छता एवं सतत विकास की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से निर्मित 05 बेंच स्थापित की गई हैं।
इन बेंचों का निर्माण लगभग 225 किलोग्राम स्क्रैप प्लास्टिक से किया गया है, प्रत्येक बेंच में लगभग 45 किलोग्राम प्लास्टिक का उपयोग हुआ है। इन बेंचों के निर्माण में सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ-साथ रिसाइकिल करने में कठिन मल्टी-लेयर पैकेजिंग (डस्च्) एवं हाई-डेंसिटी पॉलीथीन (भ्क्च्म्) का उपयोग किया गया है। यह कचरा रेल परिसर एवं अधिकृत वेंडरों के माध्यम से एकत्रित कर प्रोसेस किया गया है। ये बेंचें लखनऊ के तापमान में भी अपनी संरचनात्मक मजबूती बनाए रखेंगी, क्योंकि 46-47 डिग्री तापमान में भी ऐसी बेंचें सुरक्षित पाई गई हैं।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में किसी रेलवे स्टेशन पर इस प्रकार की यह पहली स्थापना है। प्रत्येक बेंच की लागत लगभग रुपया 7,000 से 10,000 है, जिसके लिए रेलवे द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया है तथा ‘हमारा फोकस प्लास्टिक के सर्वाेत्तम पुनः उपयोग पर है।’
पूर्वाेत्तर रेलवे के 06 स्टेशनों पर प्रतिदिन लगभग 1000 किलोग्राम कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें 300 किलोग्राम सूखा एवं 700 किलोग्राम गीला कचरा शामिल है। इस पहल से पैकेजिंग वेस्ट को यात्री सुविधा में परिवर्तित किया गया है।
