मुहम्मदाबाद । मुहम्मदाबाद नगर के डाकबंगला स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति की ओर से संचालित रामलीला मंचन के पांचवे दिन गुरुवार की राम बारात व सीताराम विवाह की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या से निकली बारात व रामचंद्र जी व जनकदुलारी सीताजी के जयमाल का सजीव मंचन देख दर्शक पूरी तरह भाव विभोर हो गए। इस दौरान पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता चौधरी दिनेश दिनेश चंद्र राय व नारायण उपाध्याय ने रामचंद्र जी व लक्ष्मण जी के झांकी की आरती उतारकर लीला मंचन का शुभारंभ किया।
लीला मंचन के दौरान जनकपुर में सीता स्वयंबर के दौरान भगवान शिव के धनुष को रामचंद्र जी द्वारा भंग कर दिए जाने के बाद सीताजी का विवाह उनसे होना सुनिश्चित हो गया। राजा जनक ने अपने दूत को अयोध्या राजा दशरथ के पास भेजकर रामचंद्र जी के विवाह के लिए उनसे बारात लेकर आने का संदेश भेजा। दूत का संदेश सुनकर राजा दशरथ काफी खुश होकर अपने कुलगुरू वशिष्ठ जी को बुलाकर उन्हें बताया। मुहूर्त के मुताबिक बारात रथ पर सज धजकर बाजा गाजा के साथ जनकपुर पहुंची, जहां राजा जनक ने उनका जमकर स्वागत व खातिरदारी की। इस दौरान विधि विधान से रामचंद्र जी व सीताजी का विवाह का रस्म संपन्न हुआ। रामचंद्र जी के सीताजी के गले में वरमाला डालते ही पूरा माहौल हर हर महादेव के घोष से गूंज उठा। लीला मंचन में नवनीत पाठक,अभिषेक पांडेय,चंदन राणा,मुरलीधर पाठक,रामसिद्धि कुशवाहा, ललन राय,जनार्दन पाण्डेय,दिनकर लाल,रवि पांडेय,शशि पांडेय,सौदागर पाण्डेय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मोहम्दाबाद से नीतीश यादव की रिपोर्ट
