पहले थे सुहेलदेव पार्टी से विधायक
लखनउ। रात्रि के अष्टमी के दिन समाजवादी पार्टी के दफ्तर में हुई बड़ी हलचल के बाद एक सूची सामने आई। इस सूची में मऊ सदर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अब्बास अंसारी का नाम सामने आया। अब्बास अंसारी अभी तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी थे और उसी के विधायक बताए जाते रहे हैं।
इसी तरह सुल्तानपुर में राजनीतिक दम खम रखने वाले दोनों भाई सोनू और मोनू के नाम भी प्रत्याशियों के रूप में इस सूची में सामने आए हैं। चंद्रभान सिंह उर्फ सोनू को सुलतानपुर सीट से और यश भद्र सिंह उर्फ मोनू को गौरीगंज सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाया बताया जा रहा है।
बड़ी खबर:अब अब्बास अंसारी होंगे सपा के मउ सदर से प्रत्याशी,लिस्ट जारी
