अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्या वाकई फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है? इस सवाल पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है और इसकी बेहतर जानकारी संबंधित एजेंसियां दे सकती हैं।मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि टाइगर को कुछ नहीं हुआ और वह और उनके ड्राइवर सुरक्षित हैं। मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं। यह मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था का मामला है। मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं? मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, मैं तो एक अभिनेता हूं। इस सवाल का जवाब कानून-व्यवस्था से जुड़े लोग बेहतर तरीके से दे पाएंगे।’इंडस्ट्री में डर के माहौल से जुड़े सवाल पर मनोज बाजपेयी ने अपने लंबे करियर का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘आप मुझसे यह सवाल इसलिए नहीं पूछ सकतीं, क्योंकि मैं 1993 में आया हूं। हमने पहले भी अलग-अलग मौकों पर ऐसी घटनाएं होते देखी हैं। अगर यह सब दोबारा हो रहा है और इस तरह हो रहा है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चिंता का विषय है, क्योंकि ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। भीड़ में मौजूद कोई भी व्यक्ति सामने आकर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।’
- Home
- टाइगर श्राॅफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में डर का माहौल?
टाइगर श्राॅफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में डर का माहौल?
-
By Gopal Rai - 4
- 0

Leave a Comment
Related Content
-
वाराणसी: 06 माह से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी,का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
By S P Rai 1 week ago -
-
गेस्ट हाउस में मिली चांदनी की लाश, प्रेमी संग आई थी
By Gopal Rai 2 weeks ago -
दिल्ली: नाइट क्लब में मामूली विवाद पर युवक की हत्या
By Gopal Rai 2 weeks ago -
दिल्ली लाहौरी गेट में बंदूक की नोक पर 2.30 करोड़ की लूट
By Gopal Rai 2 weeks ago -
रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
By Gopal Rai 2 weeks ago