एटीएम कैश लोडिंग में 57 करोड़ में से 77 लाख गायब

गाजियाबाद

थाना नंदग्राम क्षेत्र में एटीएम मशीनों के रखरखाव और कैश लोडिंग से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर घनश्याम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि हिताची पेमेंट सर्विसेज कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीनों के रखरखाव और उनमें कैश लोडिंग का कार्य करती है। गाजियाबाद शहर में कुल 31 एटीएम की कैश लोडिंग और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ‘जीडी सर्विसेज’ नामक फर्म को दी गई थी। इस फर्म का संचालन गौरव वर्मा पुत्र मुकेश कुमार वर्मा निवासी सेवा नगर नंदग्राम द्वारा किया जाता है। कंपनी द्वारा एटीएम में कैश डालने के लिए जीडी सर्विसेज के आईसीआईसीआई बैंक खाते में धनराशि भेजी जाती थी। 77 लाख से अधिक की रकम का नहीं दिया हिसाब
शिकायतकर्ता के अनुसार, 23 सितंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 के बीच एटीएम में लोड करने के लिए जीडी सर्विसेज को कुल 57,60,80,000 रुपये (सत्तावन करोड़ साठ लाख अट्ठावन हजार रुपये) की भारी-भरकम राशि कंपनी द्वारा दी गई थी। इसमें से 77,28,800 रुपये (सत्तर लाख अट्ठाईस हजार आठ सौ रुपये) का हिसाब मांगने पर भी आरोपी द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि यह धनराशि एटीएम मशीनों में डाली ही नहीं गई।

Exit mobile version