करवा चौथ हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के प्रमुख व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करने के बाद पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को करवा चौथ की पूजा करती हैं। रात में चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में करवा चौथ किस तारीख को है और इस दिन पूजा से लेकर चंद्रोदय तक का समय क्या रहेगा।पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। साल 2026 में चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को पड़ रही है। इस तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखेंगी।करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्तकरवा चौथ में सरगी का समयकरवा चौथ चंद्रोदय का समय
- Home
- करवा चौथ व्रत कब है
करवा चौथ व्रत कब है
-
By Gopal Rai - 4
- 0

Leave a Comment
Related Content
-
मथुरा में गोवर्धन पूजा...गोबर से बने गिरिराज महाराज के स्वरूप पर चढ़ाया भोग
By Gopal Rai 11 hours ago -
भगवान शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष 8 नवंबर को बोमडिला स्थित थुबचोग गात्सेल लिंग मठ पहुंचे
By Gopal Rai 11 hours ago -
रोशनी की प्रजाएँ -कुबेरनाथ राय
By Gopal Rai 2 days ago -
भगवान Dhanvantari के अमृत कलश और 14 दिव्य रत्नों से जुड़ा है Dhanteras का पावन पर्व
By Gopal Rai 3 days ago -
कलम-दवात पूजन 2026 का शुभ मुहूर्त
By Gopal Rai 6 days ago -
धनतेरस से भाई दूज तक, 6 से 11 नवंबर तक रहेगी त्योहारों की धूम
By Gopal Rai 7 days ago