सोनपुर। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2026 का आयोजन 22 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस बार मेला 32 दिनों तक चलेगा।
एशिया के सबसे बड़े पशु मेलों में शामिल सोनपुर मेले में महाआरती, रामलीला, भागवत कथा, नौका दौड़, दंगल, पतंगबाजी सहित विभिन्न क्षेत्रों की लोक-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
मेले को लेकर श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
