दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन साइहॉक 6.0 चलाकर 944 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिवसीय अभियान में 1032 मामले दर्ज किए गए और 4002 साइबर ठगी की शिकायतों का निपटारा किया गया। इन शिकायतों में 479.14 करोड़ रुपये की ठगी शामिल है। संयुक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि अभियान में 788 लोगों को पाबंद किया गया और 2081 को नोटिस जारी किए गए। 283 पुलिस टीमों ने 17 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों में छापेमारी की। इस दौरान 1037 मोबाइल फोन, 1301 सिम कार्ड, 397 एटीएम कार्ड और 37.67 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और अवैध कॉल सेंटर चलाने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई की।
- Home
- ऑपरेशन साइहॉक में 944 साइबर अपराधी गिरफ्तार
ऑपरेशन साइहॉक में 944 साइबर अपराधी गिरफ्तार
-
By Gopal Rai - 3
- 0

Leave a Comment
Related Content
-
दिल्ली में पहली यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू होगी
By Gopal Rai 2 days ago -
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर लगी रोक
By Gopal Rai 5 days ago -
20 साल बाद जंतर-मंतर की तस्वीर बदली
By Gopal Rai 6 days ago -
दिवाली और छठ से पहले नई दिल्ली समेत इन 6 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद
By Gopal Rai 7 days ago -
दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
By Gopal Rai 2 weeks ago -
एसएससी सीपीओ फिजिकल टेस्ट का परिणाम जारी
By Gopal Rai 2 weeks ago