फरीदाबाद। दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। एक से तीन नवंबर को दोपहर दो बजे तक पांच विशेष नाकों पर 1294 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 300 वाहनों को दिल्ली की ओर जाने से रोककर दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 244 चालान किए गए।पुलिस ने प्रहलादपुर बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, जेसीबी चौक, दुर्गा बिल्डर और दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर कैली की तरफ उतरने से पहले यू-टर्न पर विशेष नाके लगाए हैं। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिन में नो एंट्री के उल्लंघन पर 25 और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं होने पर 50 चालान किए गए। पांचों विशेष नाकों पर कुल चालानों की संख्या 244 रही।
- Home
- तीन दिन में 300 वाहनों को दिल्ली जाने से रोका
तीन दिन में 300 वाहनों को दिल्ली जाने से रोका
-
By Gopal Rai - 1
- 0

Leave a Comment
Related Content
-
फरीदाबाद: मेवला महाराजपुर में 25 झुग्गियां में लगी आग, पुलिस जांच में जुटी
By Gopal Rai 10 hours ago -
देश के 20 शहरों की हवा खराब: बल्लभगढ़ अव्वल तो फरीदाबाद 11वें पर
By Gopal Rai 2 days ago -
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने कॉर्निया प्रत्यारोपण का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया
By Gopal Rai 4 days ago -
वेतन से ईएसआई का पैसा कटे या न कटे, इलाज के लाभ से नहीं किया जा सकता वंचित
By Gopal Rai 4 days ago -
अंबाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण
By Gopal Rai 4 days ago -
Haryana Assembly ने 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया जनप्रतिनिधि सम्मेलन
By Gopal Rai 7 days ago