2047 में विकसित भारत की यात्रा में सबसे पहले विकसित राज्य देवभूमि उत्तराखंड होगा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसरकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज हमारे स्वर्गीय नेता श्रद्धेय अटल जी को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। कई वर्षों से यहां के लोग उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन विपक्षी पार्टियों की सरकारों ने उत्तराखंड नहीं बनने दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड की स्थापना कर बरसों पुरानी इस मांग को साकार करने का काम किया।

श्री अमित शाह ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड को संवारने का काम किया है। विकसित भारत की यात्रा में विकसित उत्तराखंड सबसे पहला पड़ाव है। हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्योत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड की देवभूमि और श्रद्धेय अटल जी द्वारा उत्तराखंड बनाने के निर्णय पर हम गर्व करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड बनने की ओर हम बढ़ रहे हैं, इस सिद्धि पर भी हमें बहुत गर्व है। हम संकल्प लेते हैं कि 2047 में विकसित भारत की यात्रा में सबसे पहले विकसित राज्य देवभूमि उत्तराखंड होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए देवभूमि के निवासियों और युवाओं जो बलिदान दिया है, आज उनके स्वप्न को साकार करने का संकल्प लेने का दिन है। हमारी सांस्कृतिक धरोहर और उत्तराखंड के पर्यावरण को संभाल कर उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना है। नई युवा पीढ़ी देशभक्ति और शौर्य के रास्ते पर चले, इसका भी हमें संकल्प लेना है।

श्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी जी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी जी उत्तराखंड के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने लगातार 10 साल तक उत्तराखंड के विकास को थमने नहीं दिया है। आज ही इतने छोटे से राज्य में 1508 करोड़ रूपए की लागत वालेकुल 63 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। आज 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और 6 लोगों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार और 2 लोगों को Lifetime Achievement Award दिया जाएगा। ये प्रतीक है कि हमारी सरकार उत्तराखंड को महान बनाने में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस करती है।

Exit mobile version