भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का एडमिट कार्ड 6 नवंबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन के समय मिली लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। पहले एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 4 नवंबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 6 नवंबर कर दिया गया। सभी योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड तैयार कर दिए गए हैं। इन्हें परीक्षा की तारीख यानी 29 नवंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है।
आईआईएम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगा एग्जाम
