विश्व आईवीएफ दिवस पर वाराणसी में बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने आयोजित किया स्वास्थ्य संवाद

वाराणसी। विश्व आईवीएफ दिवस के मौके पर बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के वाराणसी केंद्र में प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर विशेष स्वास्थ्य संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘इनफर्टिलिटी को समझना: मिथक और वास्तविकता’ रखा गया, जिसमें इलाज करा चुके दंपतियों, गर्भवती महिलाओं और पहली बार परामर्श लेने पहुंचे लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अगुवाई सेंटर हेड एवं कंसल्टेंट डॉ. दीपिका मिश्रा ने की। उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित कई आम धारणाओं और भ्रांतियों पर चर्चा करते हुए बताया कि पीसीओडी, एंडोमेट्रियोसिस और पुरुषों में इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।

इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता चंद्रा, यूरोलॉजिस्ट डॉ. श्वेतांक मिश्रा और डायटीशियन अनिता अग्रवाल भी मौजूद रहीं। अनिता अग्रवाल ने खान-पान, पोषण और प्रजनन स्वास्थ्य के बीच संबंध को लेकर उपयोगी जानकारी साझा की।

डॉ. दीपिका मिश्रा ने कहा कि प्रजनन संबंधी समस्याओं में समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से पुरुष इनफर्टिलिटी से जुड़े सामाजिक संकोच और इलाज में होने वाली देरी को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ का वाराणसी केंद्र मरीजों की जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। करीब 150 किलोमीटर के दायरे में लगाए जाने वाले साप्ताहिक फर्टिलिटी कैंप में लोगों को परामर्श, आवश्यक जांच और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के टियर-2 और टियर-3 शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने और समय पर चिकित्सा सलाह लेने के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

Exit mobile version