भगवान Dhanvantari के अमृत कलश और 14 दिव्य रत्नों से जुड़ा है Dhanteras का पावन पर्व

हर साल धनतेरस का पर्व दीपावली के ठीक दो दिन पहले यानी की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार आज यानी की 06 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। भागवत पुराण और अन्य हिंदू धर्मग्रंथों के मुताबिक असुरों और देवताओं ने अमरता का वरदान पाने के लिए और अमृत को प्राप्त करने के लिए क्षीर सागर में समुद्र मंथन किया था।ब समुद्र मंथन से एक-एक करके 14 दिव्य रत्न निकले थे, जिनका अपना अलग महत्व होता है। इतना ही नहीं समुद्र मंथन से धनतेरस का पर्व शुरू हुआ। इस दिन नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। इस पर्व को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि और अमृत कलश से जोड़कर देखा जाता है।

भगवान धन्वंतरि

समुद्र मंथन से 13वें रत्न में भगवान धन्वंतरि अवतरित हुए और उनके हाथ में अमृत कलश था। जिस दिन भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, उस दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि था। जिसको धनतेरस के नाम से जाना जाने लगा था। वहीं भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक भी माना जाता है।

Exit mobile version