वाराणसी:सिंधी समाज ने निकाली भगवान झूलेलाल जी की भव्य ध्वजा यात्रा

 

सिंधी समाज ने निकाली भगवान झूलेलाल जी की भव्य ध्वजा यात्रा

वाराणसी।सिंधी समाज के द्वारा पावन कार्तिक मास में भगवान झूलेलाल जी की भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में भक्तों द्वार भगवान झूलेलाल जी और हिंगलाज माताजी की प्रतिमा के समक्ष दीपदान एवं पल्लव प्रार्थना की गई तत्पश्चात् सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने भगवान झूलेलाल जी की ध्वजा उठाकर यात्रा की शुरूआत की। ध्वजा यात्रा मे सिंधी समाज की महिला शक्तियों द्वारा भगवान झूलेलाल जी को सुमधुर भजन अर्पित किए गए। ध्वजा यात्रा लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से संकीर्तन करते हुए प्रेम प्रकाश आश्रम, सिंधु नगर तक निकाली गई। ध्वजा यात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ किया गया। प्रेम प्रकाश आश्रम में भगवान विष्णु जी एवं भगवान झूलेलाल जी की भव्य आरती करके यात्रा का समापन किया गया। ध्वजा यात्रा में जे.पी. बलानी, सुरेश तुलस्यान,अनिल शर्मा,रोहित बलानी,हेमंत केशवानी,गोपाल सचदेवा,वासुदेव नागवानी, देवानंद वाध्या,मुस्कान शर्मा,अमृता अठवानी,लीना जजानी,जितेंद्र तलरेजा,चंद्रा सचदेवा,सतीश छाबड़ा,घनश्याम लालवानी,मोनिका,साक्षी, किरण,ज्योति आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।

Exit mobile version