बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे अपने दमदार गेम से हर किसी का दिल जीत रही हैं. अब आम्रपाली को जिताने के लिए भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी मैदान में उतर आए हैं. निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आम्रपाली के खेल की जमकर तारीफ की है और फैंस से उन्हें वोट करने की खास अपील की है.
बिग बॉस में आम्रपाली
क्या धुआंधार खेल रही हैं. उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता, उनकी सूझबूझ और उनका एकदम से स्टाइल, सब कुछ लोगों को दीवाना बना दिया है. वह इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.”
निरहुआ ने आगे अपने और भोजपुरी सिनेमा के फैंस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर आम्रपाली को सपोर्ट करें ताकि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी उन्हीं के हाथ में आए. उन्होंने कहा,
निरहुआ हिंदुस्तानी’ से शुरू हुई थी इस जोड़ी की धूम
आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. इसके बाद दोनों ने ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ और ‘बॉर्डर’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.
दर्शक इस जोड़ी को इसलिए इतना पसंद करते हैं क्योंकि पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री, देसी अंदाज और नोकझोंक हर किसी को अपनी सी लगती है.
आप भी जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर जाइए और आम्रपाली जी को 99 वोट आप कर सकते हैं. वोट कीजिए, सपोर्ट कीजिए ताकि आम्रपाली जी इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीत के आएं. हम सबको उम्मीद है कि वह पक्का जीतेंगी. सब लोग यह मान रहे हैं कि जितना धुआंधार वह खेल रही हैं, इस बार ट्रॉफी लेकर ही आएंगी. तो भाइयों जाइए, आम्रपाली जी को वोट करिए और सपोर्ट करिए.”
