माधुरी दीक्षित फिर बनीं बोरोप्लस का नया ब्रांड एंबेसडर

माधुरी दीक्षित एक बार फिर इमामी से जुड़ गई हैं। कंपनी ने उन्हें बोरोप्लस का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही सर्दियों के लिए नया विज्ञापन कैंपेन लॉन्च किया गया है।

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित फिर से इमामी से जुड़ गई हैं। कंपनी ने उन्हें अपने मशहूर स्किनकेयर ब्रांड बोरोप्लस का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने इस पार्टनरशिप के साथ सर्दियों के लिए नया विज्ञापन कैंपेन ‘A Perfect Gift for Family’ भी लॉन्च किया है। इसका संदेश है- ‘सर्दी की नजर न लगे’।

कोलकाता में  इसकी घोषणा की गई। इस कैंपेन को राजकुमार हिरानी की कंपनी आरएच फिल्म्स ने तैयार किया है। विज्ञापन में परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और देखभाल को दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों के जरिए भी परिवार के लोग एक-दूसरे का ख्याल रख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कैंपेन सर्दियों के मुख्य सीजन से पहले देशभर में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

Exit mobile version