मछलीशहर में वीरांगना फूलन देवी नेत्र चिकित्सालय का विधायक ने किया उद्घाटन

मछलीशहर में रविवार को वीरांगना फूलन देवी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन विधायक रागिनी सोनकर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि फिलहाल अस्पताल में नेत्र उपचार से जुड़ी प्रारंभिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में इसे और अधिक विकसित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल के विस्तार और सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

Exit mobile version