गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी जीवनसाथी एप के जरिए युवतियों से संपर्क साधता है और शादी का झांसा देकर शोषण करता है। पीड़िता ने आरोपी पर इससे पूर्व 14 शादियां करने का दावा किया है। तीन-चार युवतियों के साथ आरोपी के फोटो भी दिखाए। हालांकि आरोपी ने अन्य शादी करने से इंकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जीवनसाथी एप पर हुई थी पहचान, मेरठ में शादी की बात होने का दावा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पीड़िता से बातचीत जीवनसाथी एप के माध्यम से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई। आरोपी के मुताबिक, 25 सितंबर 2025 को वह मेरठ गया था, जहां परिवार की सहमति से शादी की बात हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने मानसिक परेशानी का हवाला देते हुए गर्भपात कराने की बात स्वीकार की।