साड़ी में साइकिलिंग, चेहरे पर मुस्कान! दुबई की सड़कों पर कंचना नायर ने लूटी महफिल

दुबई की मशहूर शेख जायद रोड पर साड़ी पहनकर साइकिल चलाती एक भारतीय महिला उद्यमी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय उद्यमी कंचना नायर ने दुबई राइड 2026 में पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी पहनकर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और अपनी मलयाली पहचान की खूबसूरत झलक पेश की। कंचना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए इस अनुभव को अविस्मरणीय बताया।दुबई की मशहूर शेख जायद रोड पर साड़ी पहनकर साइकिल चलाती एक भारतीय महिला उद्यमी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय उद्यमी कंचना नायर ने दुबई राइड 2026 में पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी पहनकर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और अपनी मलयाली पहचान की खूबसूरत झलक पेश की। कंचना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए इस अनुभव को अविस्मरणीय बताया।

मलयाली महिला होने पर जताया गर्व

कंचना नायर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “साड़ी पहनकर केरल पिरावी मनाना और दुबई राइड में शान से साइकिल चलाना!” उन्होंने बताया कि केरल पिरावी के अवसर पर साड़ी पहनकर साइकिल चलाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। इस दौरान उन्हें मलयाली महिला होने पर गर्व महसूस हुआ। उनके लिए यह पल खुशी, उत्साह और अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ाव का प्रतीक था।

120 किमी की रफ्तार वाली सड़क पर साइकिलिंग का अनुभव

नायर ने शेख जायद रोड पर साड़ी पहनकर साइकिल चलाने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जिस सड़क पर आमतौर पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं, वहां दुबई राइड 2026 के दौरान साइकिल चलाना बिल्कुल अलग अनुभव था। उन्होंने इस खास मौके को जिंदगी की यादगार यादों में शामिल बताया।

कंचना नायर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रति अपना प्यार और आभार भी जाहिर किया। UAE के 55वें राष्ट्रीय दिवस से पहले उन्होंने देश को अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने दुबई रन में गर्व के साथ हिस्सा लेने का जिक्र करते हुए कहा कि उनका हर कदम उस देश के प्रति समर्पित था, जिसने उन्हें अवसर, ताकत और अनगिनत यादें दी हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि UAE हमेशा उनके दिल में एक खास जगह बनाए रखेगा। कंचना की यह पहल भारतीय परंपरा, मलयाली पहचान और UAE के प्रति उनके जुड़ाव को खूबसूरती से दर्शाती है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और यूजर्स उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

Exit mobile version