MBA एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए AICTE से मान्यता प्राप्त और इसमें शामिल संस्थानों के मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है.

CMAT 2027 के लिए आवेदन 23 नवंबर से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 20 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद भी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने का एक मौका मिलेगा. वे 22 से 25 दिसंबर तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2027 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा.

CMAT 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

CMAT 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उनका रिजल्ट 2027-28 के एडमिशन शुरू होने से पहले घोषित होना जरूरी है.

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है. उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है. ध्यान रहे कि CMAT का स्कोर मिलने के बाद एडमिशन के लिए संबंधित संस्थान की अलग-अलग पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी.

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

CMAT 2027 के लिए आवेदन फीस कैटेगरी और जेंडर के आधार पर अलग-अलग रखी गई है.

Exit mobile version