गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय समता भवन में प्रखर समाजवादी नेता और राजनीति के कबीर लोकबंधु राज नारायण की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव और डॉ. नन्हकू सिंह यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खान और दिनेश यादव, जिला सचिव राजेश यादव सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जयराम भारती, सूरज राम बागी, परशुराम बिंद, उत्तम निषाद, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
- Home
- मनाई गई राज नारायण की जयंती, नेताओं ने किया नमन
मनाई गई राज नारायण की जयंती, नेताओं ने किया नमन
-
By Gopal Rai - 3
- 0

Leave a Comment
Related Content
-
ममतांजलि ग्रुप घोटाला: आरोपी एमडी को लेकर मुहम्मदाबाद पहुंची पुलिस, कार्यालय सील
By S P Rai 3 days ago -
-
गाजीपुर:साहित्य चेतना समाज का 41वाँ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
By S P Rai 3 weeks ago -
-
27 अक्टूबर को माता महाकाली का भव्य श्रृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन
By S P Rai 1 month ago -