कट्टप्पा’ की मां बनी आकर्षक का केंद्र, मुर्रा भैंस की कीमत 5.55 लाख;

ऐतिहासिक ददरी मेले के नंदीग्राम में ‘कट्टप्पा’ की मां आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भैंस पशु प्रेमियों को काफी भा रही है। इस भैंस की दूध को देखते हुए सुधा कंपनी की तरफ से श्रीरामपुर सवरू बांध निवासी पशुपालक दयाशंकर यादव को प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। हरियाणा नस्ल की भैंस अपनी नस्ल, दूध उत्पादन क्षमता और कीमत को लेकर चर्चा में है। पशुपालक ने इसकी कीमत 5.55 लाख रुपये रखी है। पशु पालक ने बताया कि भैंस दोनों समय मिलाकर करीब 22 लीटर दूध देती है। दूध उत्पादन के लिए सुधा दूध की ओर से 17.250 लीटर दूध देने पर उन्हें प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है। बातया कि यदि भैंस की तय कीमत 5.55 लाख रुपये मिलती है तो वह इसे बेच देंगे, अन्यथा घर ले जाएंगे। भैंस दूसरी बार गर्भवती है। इसके पहले जन्मे पड़वा का नाम कट्टप्पा रखा है। कट्टप्पा को भी अगले साल मेला में लेकर आऊंगा।

Exit mobile version