बरेका के विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव
जापान के नगोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में 28 सितंबर को शाम 4:30 बजे होगा फाइनल मुकाबला, महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने दी हार्दिक शुभकामनाएं*
वाराणसी 27 सितंबर 2026।जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेल-2026 में पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मचारी एवं अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी श्री रोहित यादव भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष जैवलिन थ्रो का फाइनल 28 सितंबर 2026 को Nagoya City Mizuho Park Athletic Stadium, नागोया, जापान में आयोजित होगा। प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार लगभग शाम 4:30 बजे प्रारंभ होगी।
श्री रोहित यादव बरेका के विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अपनी उपलब्धियों से बरेका का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, बरेका श्री आशुतोष पंत ने श्री रोहित यादव को फाइनल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की।
