BREAKING

धर्म

“मंदिरों में पारंपरिक वस्त्र पुरुषों को धोती कुर्ता एवं महिलाओं को साड़ी पहनने चाहिए—महाधिपति तपस्वी स्वामी ओंकारानंद

वाराणसी / पांडिचेरी। ओंकार आश्रम, पांडिचेरी के महाधिपति तपस्वी स्वामी ओंकारानंद ने अपने 30 दिवसीय काशी प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति और मंदिरों की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा है कि “मंदिरों में पारंपरिक वस्त्र पुरुषों को धोती कुर्ता एवं महिलाओं को साड़ी पहनने चाहिए!” उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र हैं, जहाँ शालीन और पारंपरिक परिधान मन में श्रद्धा और पवित्रता का संचार करते हैं इस दौरान मंदिर में दोनों हाथ जोड़कर ईश्वर की आराधना करते रहना चाहिए एवं मंदिर में स्वच्छता बनाए रखना चाहिए।

पांडिचेरी और तमिलनाडु में 60 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा

तपस्वी स्वामी ओंकारानंद के मार्गदर्शन में पांडिचेरी स्थित ओंकार आश्रम पिछले 60 वर्षों से निरंतर धर्म, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। आश्रम द्वारा पांडिचेरी और तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों में:
* आध्यात्मिक प्रवचनों और वैदिक परंपराओं के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।
* वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए नियमित रूप से शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

काशी (वाराणसी) में 15 वर्षों से निरंतर धार्मिक एवं जनकल्याणकारी अनुष्ठान

दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में भी आश्रम की सेवाएं पिछले 15 वर्षों से अनवरत जारी हैं। स्वामी जी के सानिध्य में काशी में निम्नलिखित प्रमुख धार्मिक और सेवा कार्य नियमित रूप से संपन्न किए जाते हैं:
* बाबा काशी विश्वनाथ अभिषेक: लोककल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से1008 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाता है।
* माँ गंगा पूजा: काशी के शिवाला एवं हनुमान घाट पर रात्रि पर्यन्त वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा पूजन और आरती का आयोजन होता है।
* अन्नदान और साड़ी वितरण: नगवा एवं अस्सी घाट पर जरूरतमंदों, साधु-संतों और गरीब परिवारों के लिए प्रतिवर्ष अन्नदान (भंडारा) तथा माताओं-बहनों को सम्मानपूर्वक साड़ियों का वितरण किया जाता है।
* गौसेवा: रमन स्थित नंगा बाबा आश्रम के गौशाला में भारतीय नस्ल की गायों के संरक्षण, संवर्धन की समुचित व्यवस्था के माध्यम से आश्रम द्वारा गो पूजन एवं गौसेवा की जा रही है।
स्वामी ओंकारानंद जी का मानना है कि सच्ची ईश्वर भक्ति वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा और अपनी सनातन परंपराओं के सम्मान से जुड़ी हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts