BREAKING

शख्सियत

राम उग्रह पांडेय

लांस नायक राम उग्रह पांडेय ( जन्म- 1 जुलाई, 1942; बलिदान- 23 नवम्बर, 1971) भारत के वीर बलिदानी सैनिकों में से एक थे। उन्हें मरणोपरान्त ‘महावीर चक्र‘ से सम्मानित किया गया था। राम उग्रह पांडेय ने भारत-पाक युद्ध, 1971 में अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई बंकर को ध्वस्त किया था।

  • सन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कैक्कस लिली में पूर्वी सीमा पर मोरपाडा में 23 नवंबर, 1971 की रात में अपने पराक्रम से राम उग्रह पांडेय ने दुश्मन के तीन बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इससे बौखलाए पाकिस्तानी फौज ने भारी गोलाबारी की।[1]
  • बावजूद इसके राम उग्रह पांडेय ने दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए बलिदान दिया।
  • देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद राम उग्रह पांडे को मरणोपरांत सेना के महान पदक ‘महावीर चक्र‘ से विभूषित किया गया।
  • तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी. गिरी ने उनकी धर्मपत्नी श्यामा देवी को 1972 में गणतंत्र दिवस के दिन महावीर चक्र प्रदान कर सम्मानित किया था।
  • शासन द्वारा राम उग्रह पांडेय के गांव में ‘शहीद स्मारक’ का निर्माणकरवाया गया है, जहां हर वर्ष शहीद के नाम पर मेले का आयोजन भी किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts