BREAKING

Uncategorized

ब्रह्माकुमारीज़ के सम्मेलन में 850 से अधिक शोधार्थियों ने लिया हिस्सा

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आध्यात्मिक अनुप्रयोग एवं अनुसंधान केंद्र (स्पार्क विंग) की ओर से आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय योग तपस्या सम्मेलन संपन्न हो गया। ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी), भोड़ाकलां में आयोजित सम्मेलन में देशभर से 850 से अधिक शोधार्थियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आध्यात्मिक प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया गया।

ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा ने कहा कि आध्यात्मिकता केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह दिनचर्या को नियमित और संयमित बनाने में मदद करती है। उन्होंने जीवन में व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर भी जोर दिया। स्पार्क विंग के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकांत ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य आध्यात्मिकता के सिद्धांतों को वैज्ञानिक आधार पर समझना है। देश के कई प्रतिष्ठित शोध संस्थान इस दिशा में स्पार्क विंग के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और आध्यात्मिकता एक-दूसरे के पूरक हैं। इनके संतुलन से शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में दिल्ली क्षेत्र की संयोजिका सरोज, महाराष्ट्र की संयोजिका अलका, अंबरनाथ सेवाकेंद्र की प्रभारी मंगला, छाया और माउंट आबू से संजय ने भी विचार रखे। मंच संचालन यीशु ने किया। वक्ताओं ने आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts