BREAKING

धर्म

रामकथा के लिए पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

नौ दिवसीय रामकथा के आयोजन के लिए गोंडा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम अब फिर से आ रहे हैं। नौ दिनों तक रामकथा होगी। उन्होंने “और गोंडा के पागलों…” के साथ पांडाल में मौजूद जनता को संबोधित करना शुरू किया। कहा कि देश का हिंदू जाग रहा है। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।  हमारा सनातन अब आगे बढ़ रहा है। सनातन अब नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा संत समाज अब सिर्फ मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला दाता बन गया है। साधु संतों का भी अब दबदबा है। उन्होंने जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं के नारे लगवाए। उन्होंने हम सब हिंदू भाई-भाई के नारे लगवाए और कहा कि आपस की तनातनी खत्म कर सच्चे सनातनी बनो।

गोंडा के जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा और दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू होगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योगगुरु स्वामी रामदेव पहले दिन शामिल होंगे। अयोध्या धाम के राजकुमार दास महाराज समेत देशभर के संत-महात्मा भी आयोजन में पहुंचेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा का श्रवण करेंगे।
श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे कथावाचक राजन जी महाराज संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts