BREAKING

हरियाणा

26 को विधानसभा का विशेष सत्र, 60 साल के विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के 60 वर्षों की विकास यात्रा, विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सभी विधायकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक चर्चा में भाग लेने की अपील की है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विशेष सत्र का उद्देश्य संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान मजबूत करना है। इसमें संवैधानिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियों से नई पीढ़ी को सीखने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति प्रेरित करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts