कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने स्नान घाटों सहित मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा। प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक, सोमवार तड़के दो से तीन बजे के बीच स्नान पर्व शुरू होने की संभावना है। इस दौरान आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।









