BREAKING

व्यापार

काशी पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी, बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगाई हाजिरी

उद्योगपति अनंत अंबानी सोमवार को धर्मनगरी काशी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। अनंत अंबानी के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर में प्रवेश कराया गया। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय वहां मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखा। डेन काशी की ओर से पूछे जाने पर अनंत अंबानी ने भी हर-हर महादेव और बाबा काशी विश्वनाथ की जय का उद्घोष किया। इसके बाद वह रवाना हो गए।sabhar amar ujala

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts