BREAKING

उत्तर प्रदेश

JSSU :पहला दीक्षांत समारोह , 50 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

जेएसएस यूनिवर्सिटी का 27 नवंबर को का पहला दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में प्रथम बैच के 50 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसमें एमसीए के 16, एमफार्मा के दो और डीफार्मा के 32 विद्यार्थी शामिल हैं।

समारोह में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, विश्वविद्यालय के चांसलर शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही जेएसएस महाविद्यापीठ के कार्यकारी सचिव डॉ सीजी बेट्सूरमठ, प्रो-चांसलर डॉ बी सुरेश, कुलपति डॉ संजय त्यागी, कुलसचिव डॉ ममता टी जी, परीक्षा नियंत्रक डॉ एसएस शिरूर शामिल रहेंगे।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान में वर्तमान में 48 शोधार्थी और 86 पीएचडी शोध पर्यवेक्षक हैं। पिछले दो वर्षों में शोधकर्ताओं ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 363 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। विश्वविद्यालय के पास 30 पेटेंट हैं, जिनमें 12 स्वीकृत हो चुके हैं।

विश्वविद्यालय ने टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, इन्फोसिस और नैसकॉम समेत कई संस्थानों के साथ शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग किया है। प्रबंधन भविष्य में आठ क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना पर भी काम कर रहा है। इनमें हेल्थ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts