BREAKING

अपराध

प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची

पति को खाने में स्प्रे के जरिये धीमा जहर (लेड) देने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को महिला को गिरफ्तार किया है। वसुंधरा निवासी ट्रांसपोर्टर सुशील भटनागर ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। मामले में 24 सितंबर को इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों के बयान के आधार पर सोमवार को आरोपी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

सुशील भटनागर के मुताबिक, उन्हें करीब एक साल से धीमा जहर दिया जा रहा था। 21 अगस्त को ब्लड सैंपल की जांच में उनके खून में लेड की मात्रा काफी अधिक मिली। हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उपचार दिया गया। डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टरों ने लेड के कारण हालत गंभीर होने की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि बच्चों से बातचीत करने पर उन्होंने मां को खाने में स्प्रे से कुछ डालते देखने की बात कही। इसके बाद उन्हें पत्नी पर शक हुआ। पत्नी के मोबाइल की जांच करने पर दूसरे युवक से संबंध होने की जानकारी मिली।

आरोप है कि पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उन्हें रास्ते से हटाना चाहती थी। पत्नी के मायके वालों पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों के बयान से लेड देने की पुष्टि हुई है। बच्चों ने भी खाने में स्प्रे डालने की बात बताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts