BREAKING

धर्म

December में सूर्य, गुरु और शनि समेत बदलेंगे 7 बड़े ग्रह, इन 4 राशियों को करियर में लाभ

इस बार दिसंबर 2026 के महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। दिसंबर के महीने में बड़े ग्रह अपनी स्थिति और गति में बदलाव करेंगे। सूर्य, गुरु और शनि सहित कुल 7 ग्रहों के गोचर और चाल परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा।

दिसंबर में बुध का राशि परिवर्तन, राहु और केतु ग्रह को गोचर और शनि देव मार्गी होने के अलावा अन्य ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं दिसंबर 2026 में होने वाले मुख्य ग्रह गोचर और किन राशियों के लिए यह महीना शुभ या चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

दिसंबर 2026 में कब-कब बदलेंगी ग्रहों की चाल?

दिसंबर का महीना ज्योतिषीय घटना के लिए बेहद खास माना जा रहा है। ग्रह के राशि परिवर्तन और मार्गी-वक्री के बारे में बताते हैं-

2 दिसंबर 2026: बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

5 दिसंबर 2026: राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे।

11 दिसंबर 2026: शनि मीन राशि में वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होंगे।

13 दिसंबर 2026: देव गुरु बृहस्पति सिंह राशि में वक्री चाल शुरु होंगे।

16 दिसंबर 2026: सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

22 दिसंबर 2026: बुध दूसरी बार राशि परिवर्तन करते हुए धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

दिसंबर में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

दिसंबर के महीने में ग्रहों के बदलाव के कारण वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव परिणाम देखने को मिलेंगे। इन राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से अटके हुए कामों में भी गति देखने को मिलेगी।

विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। पढ़ाई में शिक्षकों और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलने से लक्ष्य हासिल करने में सहायक मिल सकती हैं। भाग्य का साथ मिलने से कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सफल हो सकती है। हेल्थ के मामले में इन राशियों के जातकों को काफी राहत मिलेगी और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इन 4 राशियों को दिसंबर में रहना होगा सतर्क

दिसंबर का महीना कर्क, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस दौरान किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने से बचें। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसाल न लें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें, नहीं तो आपका बजट बिगड़ जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियां समय से पूरी कर लें। काम में लापरवाही या देरी उनके पेशेवर छवि को खराब कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts