BREAKING

वाराणसी

काशी तमिल संगमम: बनारस आएंगे 200 प्रतिनिधि

काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए स्पेशल ट्रेन बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन कन्याकुमारी से चली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इससे करीब 200 प्रतिनिधि काशी आएंगे। नौ दिसंबर तक रेलवे की ओर से कुल सात ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर से काशी आने वालों को बड़ी राहत होगी। खास बात यह है कि सभी स्पेशल ट्रेनें बनारस स्टेशन पर ही आएंगी।

काशी में तमिल संगमम का आयोजन इसी महीने 28 नवंबर से शुरू होना है। इसको लेकर बीएचयू सहित अन्य जगहों पर तैयारियां चल रही हैं। कन्याकुमारी से करीब 200 प्रतिनिधियों को लेकर दक्षिण रेलवे की पहली स्पेशल ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो गई।

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आईआईटी मद्रास और बीएचयू द्वारा संगमम के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक एवं सभ्यतागत संबंधों को सुदृढ़ कर दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts