BREAKING

राष्ट्रीय

पूरा किराया, आधी थाली!

रेल यात्रियों से भोजन का पूरा शुल्क वसूलने के बावजूद अब उनकी थाली से व्यंजनों की छुट्टी करने की तैयारी! गुणवत्ता सुधारने का हवाला देकर रेलवे खानपान के मेन्यू में कटौती कर रहा है। आठ-दस तरह के व्यंजनों से सजी थाली अब महज चार पदार्थों तक सिमटने जा रही है। बदलाव की शुरुआत वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से की गई है और आगे अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में भी इसे लागू किए जाने की संभावना है।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की नई व्यवस्था के तहत शाकाहारी भोजन में अब सब्जी, रोटी, चावल और दाल ही परोसे जाएंगे। पहले यात्रियों को सूखी सब्जी, रसेदार सब्जी, सलाद, अचार और दही जैसे अतिरिक्त पदार्थ भी मिलते थे। अब इन व्यंजनों को मेन्यू से बाहर करने की तैयारी है। यात्रियों की थाली से विविधता गायब होने जा रही है, जबकि भोजन का शुल्क पूरा वसूला जाएगा। रेलवे प्रशासन का दावा है कि व्यंजनों की संख्या घटने के बावजूद प्रत्येक पदार्थ की मात्रा और वजन पहले जितना ही रखा जाएगा, लेकिन थाली में विकल्पों की कमी यात्रियों को सुविधा सुधार के बजाय कटौती का एहसास कराएगी।
किराये में भोजन शुल्क, फिर कटौती क्यों?
वंदे भारत स्लीपर के किराये में भोजन का खर्च प्रति किलोमीटर ४० पैसे के हिसाब से शामिल बताया गया है। ऐसे में शुल्क पूरा लेकर थाली छोटी करने का फैसला यात्रियों के मन में सवाल खड़े करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts