मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी की घोषणा के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों से अब किसी तरह का परीक्षा फीस नहीं लिया जाएगा. इन परीक्षाओं का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. इस फैसले से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आर्थिक राहत मिलेगी. खासकर उन स्टूडेंट्स को नाफी फायदा होगा, जिन्हें अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करते समय फीस देना पड़ता है.
पश्चिम बंगाल सरकार जनवरी 2027 से ‘भरोसा’ योजना शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं और सरकारी व्यावसायिक पाठ्यक्रम पास करने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं, गैर-स्नातक यानी ग्रेजुएशन पूरी नहीं करने वाले बेरोजगार युवाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे. इस पहल का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है.
सरकार की घोषणा के मुताबिक, भरोसा योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि अप्रैल 2028 से बढ़ाई जाएगी. इसके बाद बेरोजगार ग्रेजुएट और सरकारी व्यावसायिक पाठ्यक्रम पास करने वाले युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए दिए जाएंगे. वहीं, गैर-स्नातक युवाओं के लिए यह राशि बढ़ाकर 2,000 रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी. इस तरह योजना के तहत अलग-अलग एजुकेशनल एलिजिबािलिटी वाले बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.






