BREAKING

खेल

भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया। पाकिस्तान से मिले 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल किया। भारतीय टीम एक समय टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही थी। ऐसे में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने आखिरी समय तक संघर्ष करते हुए टीम को संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया और टीम को खिताबी जीत दिलाई और अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 95 रन जोड़े। आर्यवीर 61 गेंदों का सामना करने के बाद 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके लगाए। वहीं, लक्ष्य 101 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वीके विनीत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 24 रन बनाकर आउट हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts