BREAKING

उत्तर प्रदेश

यूपी स्पेशल TET 2026 का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी स्पेशल टीईटी का परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग ने तीन नवंबर 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा के महज 17 दिनों के भीतर नतीजे जारी किए. यह परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कराई गई थी. परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थी अपना प्रमाणपत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं

स्पेशल टीईटी की लिखित परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में आयोजित की गई थी. परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई थी. आयोग के सचिव संजय सिंह ने बताया कि यह परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी. उन्होंने जानकारी दी कि परीक्षा का परिणाम देर रात घोषित किया गया. आयोग का लक्ष्य भर्ती और पात्रता परीक्षाओं की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है. इससे अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी.

आयोग के मुताबिक प्राथमिक स्तर यानी कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 15,159 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 23,743 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस तरह दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 38,902 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है. सभी प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts