बुराड़ी गांव में शनिवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को सुबह 6:08 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 7:54 बजे मेक-4 घोषित किया गया। इसके बाद मौके पर दमकल की कुल 11 गाड़ियां और वाहन तैनात किए गए। इनमें तीन दमकल गाड़ियां, चार पानी के वाहन, एक विशेष सुरक्षा उपकरणों से लैस गाड़ी, एक पानी का पंप और एक बचाव वाहन शामिल हैं। दमकल विभाग के अधिकारी सीताराम और सीएल मीणा भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग लगने का कारण और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
बुराड़ी गांव के गोदाम में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर, बचाव अभियान जारी
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments









