BREAKING

राजनीतिकराष्ट्रीय

वंदे मातरम के 150 वर्ष : जम्मू-कश्मीर देश में रहा अव्वल : उपराज्यपाल

श्रीनगर। उपराज्यपाल ने  बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चलाए गए देशव्यापी अभियान में जम्मू-कश्मीर के नागरिकों और युवाओं ने पूरे देश को प्रेरणा दी है। अभियान के चारों चरणों में जम्मू-कश्मीर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। देश के टॉप-10 के सभी के सभी 10 जिले जम्मू-कश्मीर के ही रहे।
उपराज्यपाल श्रीनगर में काकिनी बिल्डिंग ह्यूमैनिटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम अभियान के प्रथम चरण में देश के शीर्ष 10 जिलों में जम्मू-कश्मीर के नौ जिले शामिल रहे जिसमें किश्तवाड़ देश में पहले स्थान पर रहा। द्वितीय चरण में देश के टॉप-10 जिलों में प्रदेश के छह जिलों ने जगह बनाई और पुंछ जिला देश का नंबर एक जिला बना। शहीदी दिवस विशेष चरण (23 से 30 मार्च) में देश के शीर्ष 10 जिलों में जम्मू-कश्मीर के सात जिले शामिल रहे और पुंछ पुनः प्रथम स्थान पर कायम रहा। तृतीय चरण में जम्मू-कश्मीर ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में चल रहे विरासत संरक्षण कार्यों को रेखांकित करते हुए उपराज्यपाल ने बताया कि पहले दो चरणों में 106 विरासत परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया था जिनमें से 40 से अधिक पूरी हो चुकी हैं। तीसरे चरण के तहत 321 परियोजनाओं की पहचान की गई है जिनमें से 312 को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। जम्मू और श्रीनगर अभिलेखागारों में ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण तेजी से जारी है और अब तक करीब 96.8 लाख पृष्ठों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। मिशन ज्ञान भारतम के तहत सर्वेक्षण में 43,000 पांडुलिपियों की पहचान की गई है। श्रीनगर के सूफियाना स्कूल, जम्मू के अभिनव थिएटर व कला केंद्र के आधुनिकीकरण, मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार और बारामूला में मिले कुषाणकालीन बौद्ध अवशेषों पर शोध कार्य प्रगति पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts