BREAKING

दिल्ली

पहाड़गंज में निर्माणाधीन होटल ढहा, आठ लोग घायल; दूसरी मंजिल पर डाली जा रही थी छत

पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया। यह घटना 15 नवंबर 2026 को हुई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

इमारत काशेरूवालान, संगत तराशन, पहाड़गंज में प्रॉपर्टी नंबर 3992–3993 पर स्थित है। यह सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने है। इमारत में एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। घटना के समय दूसरी मंजिल की छत (लेंटर) डाली जा रही थी। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सहायक खंभे गीले थे। इमारत भी एक तरफ झुकी हुई प्रतीत हुई।

हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शेख सद्दाम (37), शेख राजा (20), मोहम्मद सुहैल (50), संजूद खान (40), गौतम यादव (28), वरुण यादव (36), राजा (36) और मंटसू (40) शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ को फ्रैक्चर और कुछ को मामूली चोटें आई हैं। ढहने के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts