BREAKING

खेल

देवेश चतुर्वेदी और पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026: राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) के नए नेतृत्व ने 16 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में पदभार ग्रहण किया। श्री देवेश चतुर्वेदी, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने एनएसबी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला, जबकि कमोडोर (सेवानिवृत्त) पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने एनएसबी के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के तहत स्थापित तथा राष्ट्रीय खेल शासन (राष्ट्रीय खेल बोर्ड) नियमावली, 2026 के माध्यम से क्रियान्वित राष्ट्रीय खेल बोर्ड, राष्ट्रीय खेल निकायों को मान्यता प्रदान करने और उनके द्वारा शासन, वित्तीय तथा नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए भारत के शीर्ष केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts