BREAKING

उत्तर प्रदेश

मंच पर पवन सिंह से अचानक राजा भैया ने लिया माइक, लोग हुए हैरान

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित एक रामकथा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस धार्मिक कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसी दौरान भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह और कुंडा के विधायक राजा भैया का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक ही मंच पर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कार्यक्रम के दौरान अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

दरअसल, मंच पर पवन सिंह कुछ बोलने ही वाले होते हैं कि तभी राजा भैया अचानक उनके हाथ से माइक ले लेते हैं। इसके बाद राजा भैया कुछ ऐसा कहते हैं कि मंच पर मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो जाती है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पवन सिंह को माइक देते ही राजा भैया को आई गलती की याद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर मौजूद हैं। इस दौरान वह कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं। इसके बाद राजा भैया पवन सिंह को माइक देते हैं और उन्हें मंच से कुछ बोलने के लिए कहते हैं।

पवन सिंह जैसे ही बोलना शुरू करने वाले होते हैं, तभी राजा भैया को अचानक अपनी एक गलती याद आ जाती है। वह अपनी जीभ निकालकर इशारे में अपनी गलती का अहसास कराते हैं और तुरंत पवन सिंह के हाथ से माइक वापस ले लेते हैं। इसके बाद राजा भैया मंच से बताते हैं कि कार्यक्रम के दौरान धनंजय सिंह और प्रिंसु का नाम लेना रह गया था। उन्होंने दोनों का नाम न लेने पर माफी भी मांगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts