BREAKING

शख्सियत

‘गूंगी गुड़िया’ से लेकर देश की आयरन लेडी तक, जानिए इंदिरा गांधी का शानदार सफर

आज ही के दिन यानी की 19 नवंबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वह भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक रही हैं। इसके अलावा उनके द्वारा प्रधानमंत्री के तौर पर लिए गए उनके कई फैसलों की चर्चा आज भी होती है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू था, जोकि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनकी मां का नाम कमला नेहरू था। बचपन में ही इंदिरा गांधी ने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की थी। इसके अलावा 1930 में असहयोग आंदोलन के समय उन्होंने कांग्रेस की मदद करने के लिए बच्चों का संगठन ‘वानर सेना’ बनाई थी।

 

भारत की पहली महिला पीएम

साल 1966 में इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। इंदिरा गांधी का नेतृत्व प्रखर, निर्णायक और दृढ़ माना जाता था। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। एक समय पर ‘गूंगी गुड़िया’ कही जाने वाली इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने, पृथक बांग्लादेश के गठन, हरित क्रांति जैसे कई कार्य किए। कांग्रेस में शामिल कई नेता यह समझ चुके थे कि इंदिरा कोई गूंगी गुड़िया या फिर साधारण महिला नहीं हैं। इंदिरा को राजनीति

में रोक पाना मुमकिन नहीं था।

ऐसे में कांग्रेस सिंडिकेट इंदिरा को पद से हटाने की तैयारी करने लगा। लेकिन तब इंदिरा गांधी ने पार्टी का विभाजन करके उस दौर की राजनीति में सबसे हिटलरशाही और दबंग फैसला लिया। वहीं आजादी के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जारी था। पाकिस्तान की कब्दा नीति की वजह से बहुत सारे बंगाली शरणार्थी भारत में आने लगे। वहीं पाकिस्तान को अमेरिका का समर्थन मिल रहा था। ऐसे में इंदिरा ने बिना किसी से डरे पूर्वी पाकिस्तान पर हमले का आदेश दिया, उस इलाके को आजाद कराया और बांग्लादेश के निर्माण में सहयोग दिया।

आपातकाल

हालांकि इंदिरा की राजनीतिक छवि को आपातकाल के कारण गहरा धक्का लगा था। जिसका नतीजा यह रहा था कि साल 1977 के चुनाव में जनता ने उनको नकार दिया था। हालांकि कुछ सालों बाद इंदिरा ने फिर से सत्ता में वापसी की। लेकिन 1980 का दशक खालिस्तानी आतंकवाद के रूप में बड़ी चुनौती बना। इस दौरान इंदिरा गांधी ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ चलाया। जिस कारण उनको तमाम तरह की राजनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

मृत्यु

राजनीति की नब्ज को बखूबी समझने वाली इंदिरा गांधी अपनी मौत की आहट को शायद भांप नहीं सकी|31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों ने उनकी गोली मारकर हत्याकर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts