BREAKING

उत्तर प्रदेश

सपा सरकार बनी तो लखनऊ में लगेगी रानी लक्ष्मीबाई की सोने की प्रतिमा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्वर्ण तलवार वाली स्वर्णिम प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी. इसके जरिए उन्होंने वीरांगना को सम्मान देने की बात कही है.

गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगी रानी लक्ष्मीबाई की स्वर्ण प्रतिमा

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका और महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उन्होंने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर रानी लक्ष्मीबाई की स्वर्ण तलवार वाली स्वर्णिम प्रतिमा लगवाई जाएगी.

रानी लक्ष्मीबाई के अनुयायियों को सम्मान दिलाने की बात

सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि इस पहल से रानी लक्ष्मीबाई का मान बढ़ायाजाएगा और उनके अनुयायियों को भी सही सम्मान और स्थान दिलाया जाएगा. अखिलेश यादव का यह बयान रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर सामने आया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts