BREAKING

दिल्ली

किरण बेदी को NCTE ने बनाया नेशनल मेंटर

NCTE ने पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी को MITRA पहल के तहत राष्ट्रीय मेंटर बनाया है. वह देशभर के स्कूली शिक्षकों को गाइडेंस देंगी और अगले महीने अपना पहला मेंटरिंग सेशन आयोजित करेंगी.

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने पूर्व पुडुचेरी लेफ्टिनेंट गवर्नर और देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी को राष्ट्रीय मेंटर के रूप में शामिल किया है. उन्हें टीचिंग, रिसर्च और इवैल्यूएशन के लिए परामर्श पहल (MITRA) के तहत राष्ट्रीय सलाहकारों के समूह में जगह दी गई है. इस पहल का उद्देश्य देशभर के स्कूली टीचर्स को अनुभवी लोगों के जरिए गाइडेंस देना और उनकी टीचिंग एबिलिटी को बेहतर बनाना है.

MITRA पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 का हिस्सा है. इसे NCTE की ओर से लागू किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य अनुभवी शिक्षकों, प्रोफेशनल और प्रशासनिक अधिकारियों को एक मंच पर लाकर स्कूली टीचर्स की मदद करना है. इसके तहत देशभर के सेवारत टीको ऑनलाइन माध्यम से गाइडेंस दी जाएगी. इस प्रोग्राम के जरिए टीचर्स को पढ़ाने के नए तरीके सीखने, अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने और क्लास में बेहतर लर्निंग एनवायरमेंट तैयार करने में सहायता मिलेगी. इसके लिए रेगुलर और व्यवस्थित ऑनलाइन संवाद आयोजित किए जाएंगे.

किरण बेदी ने इस पहल से जुड़ने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि MITRA रिटायर सरकारी अधिकारियों, अनुभवी पेशेवरों और वरिष्ठ शिक्षकों को समाज के लिए योगदान देने का अवसर देता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह कार्यक्रम शिक्षकों के विकास पर केंद्रित है. बेदी ने बताया कि वह अगले महीने NCTE के तहत अपना पहला मेंटरिंग सत्र आयोजित करने की योजना बना रही हैं. NCTE के अनुसार, लोक प्रशासन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका एक्सपीरियंस इस प्रोग्राम के लिए उपयोगी साबित होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts