BREAKING

उत्तर प्रदेश

योगी की माता सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, उनकी मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का निधन सुबह करीब 11 बजे उनके पैतृक आवास पर हुआ। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सर्वेश कुमार ने भी सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ की मां ने पंचूर स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने सीएम योगी की माता के निधन को हृदयविदारक बताया। उन्होंने सीएम योगी की माता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts