BREAKING

राजनीतिक

‘चंद्रशेखर ने मेरी हत्या के लिए दिए 5 करोड़’, एक्स गर्लफ्रेंड का विस्फोटक खुलासा

उत्तर प्रदेश में नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक के बाद एक मुसीबतों में घिरते जा रहे हैं। आवास की कुर्की के आदेश के बाद अब चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने उनसे अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से चंद्रशेखर पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

रोहिणी घावरी ने सांसद पर 5 करोड़ रुपये देकर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। ‘X’ पर दावा करते हुए रोहिणी घावरी ने लिखा कि मुझे रास्ते से हटाने मेरी हत्या के लिए चंद्रशेखर ने किसी को 5 करोड़ रुपये दिए है, इसकी पूरी जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे देश के सामने सच आयेगा।

आगे उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश में मैं जहां भी जाती हूं मेरी गाड़ी का पीछा भीम आर्मी के गुंडे करते है लेकिन मैं चुप रही। मुझे लगा कि लोगों को मेरी बात का विश्वास नहीं होगा लेकिन अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है। मेरा परिवार बहुत चिंतित है, मुझे कुछ भी हुआ तो उसका ज़िम्मेदार चंद्रशेखर होगा।

Dr Rohini Ghavari ( रोहिणी )
@DrRohinighavari
मुझे रास्ते से हटाने मेरी हत्या के लिए चंद्रशेखर ने किसी को 5 करोड़ रुपये दिए है इसकी पूरी जाँच की जा रही है जल्द ही पूरे देश के सामने सच आयेगा !! जहाँ भी उत्तर प्रदेश में जाती हूँ मेरी गाड़ी का पीछा भीम आर्मी के गुंडे करते है लेकिन मैं चुप रही क्योंकि लोगो को विश्वास नहीं होगा और अधिक दिखाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts